संत विवेकानंद में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
करंट विज़न संवाददाता
इटावा। भारत निर्वाचन आयोग के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत ज़िला विद्यालय निरीक्षक अतुल कुमार सिंह के निर्देशानुसार संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं निदेशक डॉ. आनंद ने कहा कि आज के विद्यार्थी देश के भावी मतदाता हैं। लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक होना और उसकी अहमियत को समझना बेहद आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपने आसपास ऐसे लोगों को जागरूक करें, जिनका वोटरलिस्ट में नाम नहीं है ऐसे पात्र नागरिकों को फॉर्म-6 के माध्यम से मतदाता सूची में अपना पंजीकरण अवश्य कराकर दिनांक 22 नवंबर तक संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में अवश्य जमा करवा दे!।उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के माध्यम से पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल होने का अवसर दिया जा रहा है। प्रत्येक योग्य नागरिक को इस अभियान का लाभ उठाना चाहिए, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति अपने मताधिकार से वंचित न रहे। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने प्रेरणादायक गीतों की प्रस्तुति देकर मतदान के महत्व को रेखांकित किया तथा लोकतंत्र में प्रत्येक मत की भूमिका का संदेश दिया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को न केवल जागरूक किया गया बल्कि उन्हें अपने परिवार और आसपास के लोगों तक मतदान का संदेश पहुंचाने के लिए भी प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की टीम उपस्थित रही। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र छात्राएं।
