सरस मेले का शुभारंभ करतीं विधायक सरिता भदौरिया
करंट विज़न संवाददाता
इटावा। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा उत्पादित उत्पादों के विक्रय एवं प्रदर्शनी हेतु 7 नवम्बर तक राजकीय इंटर कालेज परिसर में त्रिदिवसीय दीपावली सरस मेले का आयोजन किया गया जिसका शुभारम्भ सदर विधायक सरिता भदौरिया द्वारा फीता काटकर किया गया। सदर विधायक द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा स्व-निर्मित उत्पादों के स्टॉलों का निरीक्षण किया गया तथा दीपावली पर्व पर महिलाओं द्वारा स्व-निर्मित उत्पादों की प्रशंसा की तथा उनका उत्साहवर्धन करते हुए अधिक से अधिक उत्पादों की बिक्री बढ़ाने के लिये सुझाव दिये गये। उपायुक्त स्वतः रोजगार विनय कुमार ने बताया कि त्रिदिवसीय सरस मेला जनपद के समस्त विकास खण्डों के स्वयं सहायता समूह द्वारा स्व-निर्मित उत्पादों का चिन्हांकन कर शासन की मंशानुरूप मेले का आयोजन कर समूह की महिलाओं की आजीविका सवंर्धन का प्रयास किया जा रहा है। जिससे महिलायें आर्थिक रूप से सशक्त बनेंगी। सरस मेले में मुख्य रूप से रीता नसीरपुर बोझा महेवा के दीपक मोमबत्ती, ममता आनेपुर महेवा के झालर झूमर सजावटी आइटम, प्रीति बढ़पुरा द्वारा स्व-हस्त निर्मित गणेश लक्ष्मी की मूति, संगीता आत्मनिर्भर स्वयं सहायता समूह द्वारा मिलेट्स उत्पाद, पंचनद मसाला क्लस्टर द्वारा निर्मित पंचनद धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर एवं मिर्ची पाउडर, पूजा धरवार जसवंतनगर के रेडीमेड गारमेन्ट्स, रजनी विकास खण्ड भरथना का माउथ फेशनर इत्यादी आकर्षण का केन्द्र रहे। कार्यक्रम में सूर्य नारायण पाण्डेय, विप्लव भूषण, दीपेन्द्र सिंह तोमर, संतोष कुशवाहा जिला मिशन मैनेजर तथा रिंकू राजपूत, प्रवीण कुमार, राहुल शर्मा ब्लाक मिशन मैनेजर तथा समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।
