भाजपा अनुसूचित मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री सोनिया सिंह चक
करंट विज़न संवाददाता
इटावा। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने पार्टी के प्रति निष्ठा, समर्पण और कड़ी मेहनत को देखते हुए सोनिया सिंह चक को कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र भाजपा अनुसूचित मोर्चा का क्षेत्रीय मंत्री नियुक्त किया है। उनकी इस नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की घोषणा के बाद से इटावा और आसपास के क्षेत्रों के भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों में भारी उत्साह की लहर है। सोनिया सिंह चक पिछले एक दशक से भारतीय जनता पार्टी से जुड़कर निरंतर संगठन को मजबूत करने का कार्य कर रही हैं। विगत कई वर्षों से उन्होंने महिला मोर्चा में जिला मंत्री के दायित्व का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन किया है। इस दौरान उन्होंने जमीनी स्तर पर महिलाओं को पार्टी से जोड़ने में अहम भूमिका निभाई। हाल ही के चुनावों में इटावा और मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र एवं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भाजपा प्रत्याशियों को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए उन्होंने दिन-रात एक कर दिया था। उनके इसी अथक परिश्रम और सांगठनिक क्षमता को सराहते हुए पार्टी नेतृत्व ने अब उन्हें जिले से उठाकर सीधे क्षेत्र की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।सोनिया सिंह चक को क्षेत्रीय मंत्री बनाए जाने पर भाजपा टीम सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर, मिठाई खिलाकर और बधाई संदेश देकर उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
