कठेरिया समाज इटावा ने विधायक सरिता भदौरिया को किया सम्मानित

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान

इटावा। वेंकट हॉल, शास्त्री चौराहा, इटावा में 9 अगस्त 2026 को अखिल भारतीय कठेरिया समाज, इटावा द्वारा सदर विधायक माननीय सरिता भदौरिया के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में समाज के पदाधिकारियों, गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने उपस्थित होकर माननीय विधायक का सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान समाज की एकता, सामाजिक सहभागिता एवं जनहित से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।
सम्मान समारोह में उपस्थित अतिथियों एवं समाज के लोगों ने विधायक सरिता भदौरिया को शुभकामनाएं एवं बधाई दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *