करंट विजन संवाददाता
इमरान खान
लगातार बढ़ रही पेट्रोल, डीज़ल, गैस, CNG, खाद्य पदार्थों तथा सोना-चांदी की कीमतों को लेकर आज इटावा ज़िला मुख्यालय पर कांग्रेस पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्र सरकार एवं मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने महंगाई के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार पर जनता की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम आदमी का जीवन प्रभावित हो रहा है। पेट्रोल-डीज़ल एवं रसोई गैस के दाम बढ़ने से परिवहन और घरेलू खर्चों में भारी वृद्धि हुई है, वहीं खाद्य पदार्थों की कीमतों ने गरीब एवं मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है।
इसके उपरांत कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राष्ट्रपति महोदया को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय को सौंपा। ज्ञापन में महंगाई पर नियंत्रण लगाने एवं आम जनता को राहत प्रदान करने की मांग की गई। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
