श्री राठौर सेवा संस्थान इटावा” का गठन, समाज सेवा को मिलेगा नया आयाम

करंट विजन संवाददाता

इमरान खान

इटावा, 26 अप्रैल। शहर के ऐतिहासिक नीलकंठ मंदिर परिसर में रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें समाज सेवा के क्षेत्र में नई पहल करते हुए “श्री राठौर सेवा संस्थान इटावा” का विधिवत गठन किया गया। इस अवसर पर समाज के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं उत्साही युवाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की रूपरेखा तैयार की।

संस्थान के संस्थापक एवं नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. संतोष राठौर ने कहा कि यह संस्थान समाज के गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्गों की सेवा के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि संस्थान मुख्य रूप से शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता अभियान चलाने तथा समाज में आपसी एकता और भाईचारे को सुदृढ़ करने के लिए कार्य करेगा।

बैठक के दौरान मीडिया क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे स्वजातीय युवा साथियों को सम्मानित किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे बिना किसी भेदभाव के सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाएंगे और अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ेंगे।

कार्यकारिणी का गठन

बैठक में सर्वसम्मति से संस्थान की कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में निम्न पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई:

  • संस्थापक/अध्यक्ष – डॉ. संतोष राठौर
  • उपाध्यक्ष – प्रो. हिमांशु कुमार
  • महामंत्री – विपिन कुमार (एडवोकेट)
  • कोषाध्यक्ष – दिनेश राठौर
  • मंत्री – बबलू
  • संगठन मंत्री – अतुल कुमार
  • मीडिया प्रभारी – पंकज राठौर ‘बॉबी’
  • सदस्य – रवि कुमार
  • सदस्य – जितेंद्र सिंह
  • डॉ. संतोष राठौर, अध्यक्ष
  • श्री राठौर सेवा संस्थान इटावा

इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं युवा उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *