बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए दूसरे इस्लामिक समर कोर्स की शुरुआत

करंट विजन संवाददाता

इमरान खान
इटावा। डॉ. मोहम्मद ऐनुन नईम एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी, इटावा की ओर से मस्जिद डॉ. बन्ने मियां, चौकी शमशेरी, इटावा में दूसरे इस्लामिक समर कोर्स का शुभारंभ बड़े ही खुशनुमा माहौल में किया गया। आयोजकों के अनुसार इस समर कोर्स की शुरुआत लगभग 150 बच्चों की सहभागिता के साथ हुई।
मस्जिद डॉ. बन्ने मियां के इमाम हाफिज फुरकान रजा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस समर कोर्स का मुख्य उद्देश्य बच्चों की दीनी, नैतिक, सामाजिक एवं व्यक्तित्व निर्माण से जुड़ी तरबियत करना है, ताकि आने वाली नस्ल को बेहतर इंसानी और इस्लामी मूल्यों के साथ तैयार किया जा सके।
उन्होंने बताया कि समर कोर्स में बच्चों को कुरआन शरीफ की बुनियादी तालीम, छोटी सूरतें एवं दुआएं याद कराई जाएंगी। साथ ही नमाज़, वुज़ू, अज़ान और इस्लामी आदाब का प्रैक्टिकल प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त नबियों, सहाबा और बुजुर्गों की सीरत, अच्छे अख़लाक़, रोज़मर्रा की सुन्नतें तथा दीन पर अमल की अहमियत से भी बच्चों को अवगत कराया जाएगा।
हाफिज फुरकान रजा ने बताया कि शहर के विभिन्न प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों जैसे इस्लामिया इंटर कॉलेज, इस्लामिया प्राइमरी सेक्शन, अंजुमन हिदायतुल इस्लाम, सेंट मेरी स्कूल, ज्ञानस्थली, अर्चना मेमोरियल स्कूल, इक़बाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल सहित अन्य विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की है।
उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को इस बेहतरीन दीनी और तालीमी माहौल का हिस्सा बनाएं, ताकि बच्चों की शख्सियत बेहतर बन सके और उनमें समाज व इंसानियत के प्रति जिम्मेदारी का एहसास पैदा हो।
इस अवसर पर बच्चों को प्रशिक्षण मौलाना फुरकान रजा एवं हाफिज तौफीक चिश्ती द्वारा दिया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में फैसल अकबरी चिश्ती खान, इनामुल्लाह (बब्लू), अनीस सिद्दीकी, शाहिद खान, जोऐव, मुशीर खान, कलीम, शकील बाबू, राशिद अत्तारी, हाजी असलम, मुस्तकीम बाबा, फैसल खान, नौमान आलम, नईम मास्टर सहित समस्त इंतजामिया कमेटी का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *