संयुक्त प्रेस क्लब इटावा की बैठक 31 अक्टूबर को (कल) प्रेस क्लब सभागार में होगी पत्रकार साथियों की कोई समस्या हो तो लिख कर लाएं नुमाइश पंडाल में दिसंबर के द्वितीय सप्ताह में प्रस्तावित विशाल पत्रकार सम्मेलन पर चर्चा

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान

इटावा।संयुक्त प्रेस क्लब इटावा की एक आवश्यक बैठक 31 अक्टूबर दिन शनिवार को प्रातः 11 बजे से सूचना विभाग कार्यालय इटावा स्थित प्रेस क्लब सभागार में आयोजित होगी।जिन साथियों को अभी तक आई कार्ड नहीं मिला है,वह अपना आधार कार्ड,फोटो व मीडिया संस्थान के अधिकृत पत्र की कॉपी साथ में लाएं।

संयुक्त प्रेस क्लब इटावा पत्रकार साथियों के हितों की रक्षा हेतु दृढ़ संकल्पित है,और पत्रकार साथियों के मान सम्मान के लिए निरंतर कार्यरत है।बैठक में संगठन के विस्तार सहित एक संघर्ष समिति के गठन पर भी विचार विमर्श किया जाएगा।

संयुक्त प्रेस क्लब इटावा के संरक्षक गणेश ज्ञानार्थी, अध्यक्ष राजेन्द्र भसीन, महामंत्री सुधीर मिश्र व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया अध्यक्ष अन्नू चौरसिया ने जनपद के ग्रामीण व शहर के पत्रकार साथियों से अनुरोध किया है कि यदि किसी पत्रकार साथी की कोई समस्या है तो वह लिखकर लाए जिससे संबंधित से मिलकर उसका निराकरण कराया जा सके।

संयुक्त प्रेस क्लब इटावा के तत्वाधान में इटावा प्रदर्शनी पंडाल में दिसंबर के द्वितीय सप्ताह में प्रशिक्षण शिविर, विशाल पत्रकार सम्मेलन व सम्मान समारोह प्रस्तावित है।अतःआप सभी साथी बैठक में शामिल होकर अपने सुझाव देकर पत्रकार एकता को मजबूती प्रदान करें।

31 अक्टूबर को आयोजित होने वाली बैठक में अपने सभी साथियों को साथ लाएं,जिनके कार्ड नहीं बने हैं वह अपने प्रपत्र साथ लाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *