
करंट विज़न संवाददाता
इमरान खान
भरथना,इटावा।सर्वजन सुखाय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक शिव प्रसाद यादव के नेतृत्व में शनिवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं नौ सूत्रीय मांगों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालामंदिर दान सहाय से तहसील परिसर तक पैदल मार्च करते हुए कार्यकर्ता तहसील पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी भरथना काव्या सी. को सौंपा गया।*ज्ञापन में फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता समाप्त करने,खाद,बीज एवं कीटनाशकों की नकली बिक्री पर तत्काल रोक लगाने तथा इस वर्ष भारी नुकसान झेल रहे आलू किसानों को प्रति पैकेट 500 रुपये अनुदान राशि देने की मांग की गई।इसके अलावा सरकारी एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार,प्रदेश में शराब बंदी तथा जौहर विश्वविद्यालय को अन्य विश्वविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों की तरह संरक्षण दिए जाने की मांग उठाई गई।पार्टी ने प्रदेश के सभी नागरिकों,विशेषकर ग्रामीणों एवं किसानों को कम से कम 20 हजार रुपये वृद्धावस्था पेंशन देने, सरकारी विभागों में आरक्षण का पालन करते हुए खाली पदों पर निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती करने तथा बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी देने की मांग की।ज्ञापन में अग्निवीर योजना में आउटसोर्सिंग के माध्यम से भर्ती बंद करने की मांग भी शामिल रही।इसके साथ ही इटावा जिले में कमजोर लोगों की जमीनों पर कथित रूप से किए गए कब्जों की जांच कराने तथा पिछले 15 वर्षों की गड़बड़ियों की जांच के लिए शिकायत प्रकोष्ठ बनाकर मुकदमे दर्ज करने और पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की गई।
इस दौरान प्रदेश महासचिव रामदास,उदय प्रकाश प्रधान,अभीलाख सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिलाध्यक्ष इटावा जितेंद्र यादव,मंडल अध्यक्ष दिनेश यादव,मंडल महासचिव घनश्याम सिंह यादव,मंडल उपाध्यक्ष मनोज यादव,प्रदेश सचिव सुशील यादव,राजा यादव, अजय राठौर,जिलाध्यक्ष इटावा विनय यादव,मैनपुरी जिलाध्यक्ष कौशल किशोर यादव,फिरोजाबाद जिलाध्यक्ष श्याम मोहन यादव,जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ अंकित यादव, भरथना विधानसभा अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह रामू यादव,भरथना नगर अध्यक्ष सुखबीर सिंह यादव,जिला उपाध्यक्ष सज्जन सिंह, राज किशोर यादव,राजीव यादव नगला ढकाऊ,वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राकेश वर्मा,वरिष्ठ जिला महासचिव बलबीर सिंह यादव,जिला उपाध्यक्ष अशोक डीलर,जितेंद्र सिंह यादव मानपुरा,संतोष यादव,महेवा ब्लॉक अध्यक्ष शिवम यादव दुर्गापुरा, भरथना ब्लॉक अध्यक्ष आदित्य यादव,ताखा ब्लॉक अध्यक्ष अतुल यादव,भरथना ब्लॉक उपाध्यक्ष कृष्ण वीर पप्पू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
