विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया

महिलाओ को जागरूक करती पुलिस

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। थाना बसरेहर द्वारा मिशन शक्ति अभियान फेज 6 के अन्तर्गत थाना बसरेहर मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत भ्रमणशील रहकर कार्यक्रम आयोजित कर विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा संचालित अभियान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव* के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-6 के अंतर्गत थाना बसरेहर मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत भ्रमणशील रहकर जागरूकता चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं अन्य आगंतुकों को महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा 102 एवं 108, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, 2F औथेन्टिकेशन, वीमेन हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 एवं साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 शामिल हैं। इसके अतिरिक्त टीम द्वारा साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई, जिसमें बताया गया कि किसी भी अंजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी साझा न करें तथा किसी संदिग्ध/अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें। साथ ही ऑनलाइन लेन-देन एवं सोशल मीडिया के उपयोग के दौरान सतर्कता बरतने हेतु भी प्रेरित किया गया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्राओं को जागरूकता पम्पलेट वितरित कर उन्हें सुरक्षा उपायों के प्रति विस्तार से अवगत कराया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *