कारागार का निरीक्षण कर बाहर निकलते डीएम व एसएसपी
करंट विज़न संवाददाता
इटावा। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने केंद्रीय कारागार का निरीक्षण कर बंदियों की सुविधाओं का गहनता से जायजा लिया।जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने केंद्रीय कारागार के निरीक्षण के दौरान कारागार परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, बैरकों की स्थिति, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, तलाशी व्यवस्था एवं कारागार में निरुद्ध बंदियों की सुविधाओं का गहनता से अवलोकन किया गया। अधिकारियों द्वारा कारागार में साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाओं एवं बंदियों के पुनर्वास से संबंधित व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, साफ सफाई एवं बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का भी परीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रशासन, पुलिस तथा जेल प्रशासन के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
