साधु-संतों के मंगल प्रवेश से पहले सुरक्षा को लेकर विधायक का प्रशासन को पत्र

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान

इटावा। यह अत्यंत सौभाग्य की बात है कि आज सायं आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज का नगर में मंगल प्रवेश हो रहा है। उनके साथ अन्य साधु-संतों का भी आगमन हो रहा है, जिससे नगर का धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण और अधिक पवित्र होगा।

इस महत्वपूर्ण अवसर को ध्यान में रखते हुए इटावा सदर विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया ने जिलाधिकारी इटावा को पत्र प्रेषित कर आचार्य श्री एवं अन्य संतों की सुरक्षा हेतु विशेष व्यवस्था किए जाने का आग्रह किया है। उन्होंने अपने पत्र में अनुरोध किया है कि साधु-संतों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षाकर्मियों सहित एक स्पेशल सुरक्षा वाहन उपलब्ध कराया जाए, जिससे उनके मंगल प्रवेश के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

विधायक श्रीमती भदौरिया ने कहा कि आचार्य श्री का नगर में आगमन सभी नागरिकों के लिए गर्व और आस्था का विषय है, इसलिए प्रशासन को उनकी सुरक्षा और व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने देनी चाहिए।

उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यातायात एवं सुरक्षा के समुचित इंतजाम भी सुनिश्चित किए जाएं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *