महफ़िले समां हुई, श्रद्धालुओं ने पेश की चादरें, अतिथियों का हुआ स्वागत
करंट विज़न संवाददाता
इटावा। कौमी एकता की प्रतीक दरगाह अबुल हसन शाह वारसी कटरा शहाव खां में चार दिवसीय सालाना उर्स का आज सुबह हजरत हाजी हाफिज सैय्यद वारिस अली शाह के कुल के साथ समापन हो गया। उर्स के दौरान बाद नमाज फ्जर कुरआन ख्वानी का आयोजन हुआ, बाद नमाज जोहर हनी वारसी सहित अन्य लोगों ने मजार शरीफ हजरत सैय्यद अबुल हसन शाह वारसी का गुस्ल किया जिसमे पारसी परिवार की ओर से सन्दल व चादरे पेश की गई। दरगाह वारसी पर साजिद वारसी, माजिद वारसी, अरशद वारसी, सरवर वारसी और हैदर वारसी ने सभी मजारों पर बड़े ही खुलूस के साथ चादरें पेश कीं और मुल्क में अमनचैन और आपसी सौहार्द की दुआ की। इसके बाद महफिले समां का आयोजन किया गया जिसमें कव्वाल अफान वारिस देवा शरीफ ने कलाम पेश करते हुए कहा बरसता है रंग हसन हुसैनी बारिस अली के आंगन में आओ सकीना होली खेले वारिस अली के आंगन में। कव्वाल फैजान जीशान बरेली ने कहा जी भर के सदका बांट लो आज हुसैन का मेरे वारिस आज दूल्हा बने हैं। कव्वाल मोहम्मद अहमद रामपुर ने कहा आज है नूर की बरसात हुसैन आऐ है हमें देंगे खैरात हुसैन आऐ है। दरगाह वारसी पर सुबह 4:13 पर कुल शरीफ हजरत हाजी हाफिज सैय्यद वारिस अली शाह के बाद मजलिस इमामैन अलैहिस्सलाम हुई। उर्स के अंतिम दिन एसपी सिटी बबीता सिंह, सीओ सिटी अवनीश कुमार सिंह, शहर कोतवाल यशवन्त सिंह, व्यापार मंडल के अध्यक्ष आलोक दीक्षित, भाजपा नेता एंव वरिष्ठ सभासद शरद बाजपेई, एसपीओ आफताब खान का दगाह वारसी के ऑनरेरी सेकेट्ररी हनी वारसी सहित बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। अंत मे बाद नमाज फजर के बाद श्रद्धालुओं को तबर्रुक (प्रसाद) वितरित किया गया। उर्स में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे, दरगाह गेट पर आस्थाई पुलिस चौकी पर पुलिस कर्मी तैनात रहे। उर्स में आने वाले लोगों के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा दरगाह में मेडिकल कैम्प लगाया गया। नगर पालिका परिषद द्वारा सफाई की बेहतरीन व्यवस्था की गई और फायर बिग्रेड का भी सराहनीय योगदान रहा। दरगाह वारसी के ऑनरेरी सेकेंडरी हसनैन वारिस हनी वारसी सहित ट्रस्ट के लोगों ने जिला एवं पुलिस प्रशासन, सीएमओ, नगर पालिका अध्यक्ष व ईओ सहित उर्स में शामिल होने वाले अतिथियों व श्रद्धालुओं का शुक्रिया अदा किया। महफ़िल में कलाम पेश करते कव्वाल व उपस्थित श्रद्धालु।
