इटावा विधानसभा प्रभारी नागेंद्र गुप्ता का भाजपा नेताओं ने किया स्वागत

बैठक में बोलते पूर्व क्षेत्रीय मंत्री व प्रभारी इटावा विधानसभा नागेंद्र गुप्ता व अन्य

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। उत्तर प्रदेश में 2027 के चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी द्वारा विधानसभा स्तर पर विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति की गयी हैं। इसी क्रम में पूर्व क्षेत्रीय मंत्री व पूर्व जिलाध्यक्ष जालौन नागेंद्र गुप्ता को सदर इटावा विधानसभा का प्रभारी बनाया गया। उनके प्रथम जनपद आगमन पर भाजपा जनपद कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अरुण कुमार ‘अन्नू’ गुप्ता की अध्यक्षता में विधानसभा पदाधिकारी परिचय बैठक संपन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी नागेंद्र गुप्ता ने सदर विधानसभा के पदाधिकारियों एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त करते हुए संगठन की वर्तमान गतिविधियों, कार्य योजनाओं तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार व सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार के विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओ से आगामी विधानसभा चुनाव को प्रचंड बहुमत से जीतने के लिए कमर कसने का अनुरोध किया । उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि आगामी 2027 विधान सभा चुनाव के लिए एकजुट होकर चरणबद्ध तरीके से तैयारी करें। भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने कहा कि पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए फिर बूथ जीता-चुनाव जीता का नारा बुलंद किया है। इसी को ध्यान में रखते हुए निचले स्तर तक संगठन को दुरुस्त और सक्रिय किया जा रहा है। बैठक का संचालन जिला महामंत्री सतेंद्र राजपूत ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, जिला महामंत्री जितेंद्र गौड़, जिला उपाध्यक्ष कृपा नारायण तिवारी, विरला शाक्य, यशवर्धन चौधरी, अमित तिवारी, बासु चौधरी, संजीव भदौरिया, जिला मंत्री सुरेश राजपूत, मधु तोमर प्रीति दुबे, अभिषेक मिश्रा, कोषाध्यक्ष राजकुमार वर्मा, *जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, सह-मीडिया प्रभारी अंकित सैनी, सोशल मीडिया जिला संयोजक विमलेश शाक्य, जिला आई टी प्रमुख शरद तिवारी, किसान मोर्चा क्षेत्रीय महामंत्री विकास भदौरिया, मोर्चा अध्यक्ष पंकज कुशवाहा, महिला मोर्चा अध्यक्ष नीतू नारायण मिश्रा, किसान मोर्चा अध्यक्ष राजवर्धन भदौरिया, मंडल अध्यक्ष चंदन मिश्रा व दिनेश राजपूत उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *