
इमरान खान
इटावा। थाना सैफई पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर-104 स्थित फूड प्लाजा की पार्किंग में खड़ी कार का शीशा तोड़कर नकदी एवं आभूषण चोरी करने की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनोज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से ₹97,500 नकद, लगभग ₹14 लाख मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, एक 315 बोर का अवैध तमंचा तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर फूड प्लाजा की पार्किंग में खड़ी कार का शीशा तोड़कर उसमें रखी नकदी और आभूषण चोरी किए थे। घटना के संबंध में थाना सैफई में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी।
