
करंट विज़न संवाददाता
इमरान खान
इटावा। ताखा तहसील क्षेत्र के कठौतिया गांव के समीप गांगसी रजवाहे में बुधवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे रजवाहे में शव दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर इटावा के मुर्दाघर भेज दिया। पुलिस के मुताबिक शव काफी गल चुका है, जिसके चलते फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
पुलिस ने शव की पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं और मामले की जांच की जा रही है। पहचान होने के बाद ही घटना से जुड़े तथ्यों का पता चल सकेगा।
