इटावा में एसएसपी ब्रजेश श्रीवास्तव ने उच्च अधिकारियों का किया सम्मान

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान

इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) इटावा श्री ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने जनपद में आयोजित समीक्षा गोष्ठी कार्यक्रम के दौरान उच्च अधिकारियों का सम्मानपूर्वक स्वागत किया।
इस अवसर पर एसएसपी श्रीवास्तव ने डीजी रेलवे श्री प्रकाश डी एवं रेलवे आईजी श्री एन. कुलांची का पौधा भेंट कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के विभिन्न अधिकारियों की उपस्थिति रही और जनपद की कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
समीक्षा गोष्ठी के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श करते हुए बेहतर समन्वय एवं कार्यप्रणाली को मजबूत करने पर जोर दिया। एसएसपी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता एवं सक्रियता के साथ कार्य करें।
इस अवसर पर मौजूद अधिकारियों ने भी अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए और बेहतर पुलिसिंग के लिए प्रतिबद्धता जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *