
करंट विज़न संवाददाता
इमरान खान
इटावा। तहसील परिसर में आयोजित तहसील समाधान दिवस के दौरान एक मार्मिक दृश्य देखने को मिला, जब एक दिव्यांग व्यक्ति अपनी समस्या लेकर ट्राई साइकिल के माध्यम से तहसील पहुंचा। उसकी स्थिति को देखते हुए तहसीलदार साहब स्वयं आगे आए और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए उसकी समस्या को गंभीरता से सुना।
तहसीलदार ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समस्या के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान मौजूद अन्य फरियादियों ने भी प्रशासन के इस मानवीय रवैये की सराहना की।
तहसील समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान करना है, और इस प्रकार के संवेदनशील उदाहरण प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे, जिन्होंने जनता की शिकायतों को सुना और उनके समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही की।
