पूर्व प्रधान रामअवतार के निधन पर शिवपाल सिंह यादव ने जताया शोक

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान

जसवंतनगर/इटावा। ग्राम केवाला निवासी, कृष्णा होटल मलाजनी के संचालक एवं पूर्व प्रधान और किसान नेता रामअवतार यादव का शनिवार देर रात हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।रविवार को जसवंतनगर विधायक एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव अपने काफिले के साथ मलाजनी स्थित कृष्णा होटल पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत रामअवतार यादव के पुत्र रामअवतार यादव उर्फ गुड्डन समेत परिजनों को ढांढस बंधाया।शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि रामअवतार यादव के निधन से क्षेत्र ने एक सामाजिक सरोकार रखने वाले व्यक्ति और किसान हितैषी नेता को खो दिया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना की।इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष बबलू शाक्य, सपा नेता विश्वप्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू भैया, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनवर सिंह, विधायक प्रतिनिधि अजेंद्र गौर, राहुल दुबे टकपुरा, खन्ना यादव, सपा नेता सौरभ यादव, दिव्यांश यादव उर्फ देवू सहित कई लोग मौजूद रहे और उन्होंने भी परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *