जनपदीय जूडो प्रतियोगिता में रहा इस्लामिया कालेज का दबदबा

विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर किया गया सम्मानित

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। इस्लामियां इंटर कालेज के संयोजन में जनपदीय जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ स्पोर्ट्स स्टेडियम में सनातन धर्म इंटर कालेज प्रधानाचार्य एवं महामंत्री प्रधानाचार्य परिषद संजय कुमार शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में इस्लामिया कालेज का दबदबा रहा। विशिष्ट अतिथि डा. मुकेश कुमार पीईएस अधिकारी एवं प्रिंसिपल पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कालेज करहल मैनपुरी ने प्रतियोगिता में उपस्थित होकर खिलाड़ियों को आशीर्वाद प्रदान किया। अतिथियों का स्वागत इस्लामिया इंटर कालेज के प्रधानाचार्य गुफरान अहमद ने किया। प्रतियोगिता में अंडर 14 में अर्पित के के इंटर कालेज, अब्दुल्लाह इस्लामिया कालेज ने बाजी मारी, अंडर 17 में कृष्णा पंचशील कालेज, हार्दिक इस्लामिया विजेता रहे। अंडर 19 में रिषी इस्लामिया, आर्यन इस्लामिया ने विजेता रहे। बालिकाओं में अनाविका और परिधि एसआरडीएम कालेज विजेता रहीं, दिव्या सरस्वती इंटर कालेज तथा प्रिया शिवाजी शिक्षा निकेतन विजेता घोषित की गईं। सम्पूर्ण जूडो प्रतियोगिता मुख्य कोच दीक्षा अवस्थी द्वारा सम्पन्न कराई गई। प्रतियोगिता के संचालन में नाजिश इकबाल व शाहिद अख्तर का सराहनीय योगदान रहा। कोच योगेश ने भी प्रतियोगिता में अपना अहम योगदान दिया। इस्लामिया कालेज के प्रधानाचार्य गुफरान अहमद ने अतिथियों, कोच और खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिता का समापन विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर किया गया। प्रतियोगिता में प्रधानाचार्य चित्रगुप्त इंटर कालेज डा. उमेश यादव, प्रधानाचार्य बिचपुरी खेड़ा ब्रजेश कुमार, प्रधानाचार्य हेंवरा शिव कुमार, चेयरमैन एचएन पब्लिक स्कूल पवन प्रताप, स्टेडियम प्रभारी देवेंद्र सिंह उपस्थित रहे।  विजेता खिलाड़ियों के साथ आयोजक गुफरान अहमद व अतिथिगण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *