इटावा के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, जसवंतनगर का चौ. सुघर सिंह महाविद्यालय बना AI Innovation का नोडल केंद्र

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान

जसवंतनगर। इटावा के युवाओं के लिए तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर सामने आया है। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर और आईबीएम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘सीएसजेएमयू-आईबीएम बीओबी हैक्स-2026’ के लिए जसवंतनगर स्थित चौ. सुघर सिंह महाविद्यालय को जनपद इटावा का नोडल केंद्र बनाया गया है।

इस प्रतियोगिता में तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों संकायों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 22 जुलाई निर्धारित की गई है। इसके बाद जोनल प्रतियोगिता 25 से 31 जुलाई तक आयोजित होगी, जबकि ग्रैंड फिनाले 12 और 13 अगस्त को कानपुर में होगा।

महाविद्यालय में आयोजित बैठक में विश्वविद्यालय की ओर से राजेश कुमार द्विवेदी और आलोक कुमार ने प्रतियोगिता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में पंजीकरण कर प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन डॉ. बृजेश चंद्र यादव, प्रबंध निदेशक अनुज (मोंटी) यादव, निदेशक डॉ. संदीप पांडेय, अशांक हनी यादव, डॉ. रीमा मंडल, डॉ. प्रदीप यादव, मनीष चौधरी, गौरव भदौरिया, डॉ. आस्था त्रिपाठी सहित शिक्षक एवं स्टाफ मौजूद रहा।

जसवंतनगर में AI और तकनीक के क्षेत्र में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम इटावा के युवाओं को नई तकनीकी संभावनाओं से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *