इटाव। इटावा महोत्सव प्रदर्शनी पण्डाल में स्वतत्रंता संग्राम सेनानी सम्मेलन का भव्य आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सांसद जितेन्द्र दोहरे, नगर पालिका चेयरमैन ज्योति गुप्ता, जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी प्रदीप शाक्य बबलू , विशिष्ट अतिथि तात्या टोपे के पौत्र विनायक राव टोपे, अमर शहीद क्रांतिकारी पंडित राम नारायण आज़ाद के वंशज बॉबी दुबे आज़ाद, राज त्रिपाठी, कार्यक्रम संयोजक आकाशदीप जैन एवं जिलाध्यक्ष निर्मल चन्द्र गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। मुख्य अतिथि सांसद जितेंद्र दोहरे ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने देश को आजाद किया है, सेनानी परिजनों के बीच में उपस्थित होने का हमें जो सौभाग्य मिला है उससे मैं गौरवान्वित हूॅ। सेनानी परिवार के लिए उनके द्वार हमेशा खुले है वह आकर अपनी समस्याओं का निदान किसी भी समय मिलकर करा सकते है। नगर पालिका चेयरमैन ज्योति गुप्ता ने कहा कि स्वतंन्त्रता संग्राम सेनानियों की वजह से ही आज खुले में सांस ले पा रहे है। जिलाध्यक्ष सपा प्रदीप शाक्य ने कहा सरकार स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को उचित सम्मान नही दे रही है। सम्मेलन में प्रदेश भर से आए सेनानी एवं उनके आश्रितों ने एकजुट होकर मांग करते हुए कहा कि जिले के प्रमुख चौराहों पर स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाएं लगाई जाए इसके साथ मार्गो के नाम सेनानियों के नाम से रखे जाएं। संयोजक आकाशदीप जैन ने कहा कि आजाद भारत में वर्तमान राजनेताओ और प्रशासनिक अधिकारियों को अपना बहुमुखी विकास करने का शुभ अवसर मिला है किन्तु लोकतत्रं की स्थापना करने वाले स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों व उसके परिजनों की दशा और दिशा सुधारे जाने हेतु शासन स्तर पर कोई ठोस नीति नहीं बनायी गई। वर्तमान परिस्थिातियों में लागू पेशन नियमावती 1975 में संशोधन व संवर्धन करने की नितान्त आवश्यकता है। आकाशदीप जैन ने सेनानी आश्रितों की समस्याओं एवं अन्य नौ सूत्रीय ज्ञापन राज्यपाल को सम्बोधित करते हुये सांसद इटावा एवं चेयरमैन नगर पालिका को सौपा। इससे पूर्व सम्मेलन में आए अतिथियों का संयोजक आकाशदीप जैन ने शॉल ओढ़ाकर एवं वैज लगाकर सम्मानित किया। सेनानी पत्नी शांति देवी एवं गंगा देवी सहित सेनानी आश्रितों का शॉल एवं पटका पहनाकर जनप्रतिनिधियों द्रारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष निर्मल चन्द्र गुप्ता, सपा प्रवक्ता विकास गुप्ता, सेनानी आश्रित ज्योत्सना वर्मा, के.के.यादव, इकबाल हाशिमी, योगेन्द्र दीक्षित, आनन्द कुमार यादव, रामलखन चौधरी, गिरीश चन्द्र गुप्ता, अनुराग अग्निहोत्री सहित अन्य तीन सैकड़ा से अधिक सेनानी आश्रित उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर शैलेन्द्र शर्मा ने किया। आभार संयोजक आकाशदीप जैन ने व्यक्त किया।
Related Posts
इटावा का गौरव: सरिता भदौरिया ने संभाली विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी
- Cv-Editor
- May 3, 2026
- 0
करंट विजन संवाददाता इमरान खान उत्तर प्रदेश विधानसभा के सत्र में इटावा ने एक ऐतिहासिक पल देखा। इटावा सदर की लोकप्रिय विधायक सरिता भदौरिया को […]
मिशन शक्ति टीम ने बालिकाओं को किया जागरूक
- Cv-Editor
- February 22, 2026
- 0
करंट विज़न संपाददाता इटावा। थाना ऊसराहार की मिशन शक्ति टीम ने थाना क्षेत्रान्तर्गत बालिकाओं महिलाओं को जागरूक करते हुए मिशन शक्ति के तहत उन्हें सुरक्षा […]
मण्डलीय खेलकूद प्रतियोगिता इटावा में औरैया व इटावा का शानदार प्रदर्शन
- Cv-Editor
- February 19, 2026
- 0
करंट विज़न संवाददाता इटावा मण्डलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता कानपुर मण्डल कानपुर का आयोजन महात्मा ज्योतिबाफुले स्टेडियम इटावा में हुआ जिसका भव्य उद्घाटन अजय कुमार गौतम […]
