इटावा। सोनू गुप्ता पुत्र रघुवीर गुप्ता निवासी ग्राम गौहानी थाना चकरनगर अपनी पत्नी के साथ से ऑटो में बैठकर बकेवर से चकरनगर आ रहे थे। चकरनगर चौराहे पर उतरकर वह गौहानी जाने हेतु अन्य आटो में सवार हो गए, इसी दौरान उनका एक बैग आटो में छूट गया, जिसमें लगभग 10 लाख रुपये मूल्य के आभूषण व अन्य सामान रखा हुआ था। बैग छूट जाने की जानकारी होने पर श्री सोनू गुप्ता द्वारा तत्काल थाना चकरनगर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना प्राप्त होते ही थाना चकरनगर पर नियुक्त उ.नि. बृजेश कुमार सिंह एवं का. दुर्गा प्रसाद द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के अंतर्गत जनपद में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संबंधित आटो को चिन्हित किया गया तथा बैग को सकुशल बरामद कर आवेदक को सुपुर्द किया गया। अपना खोया हुआ बैग एवं आभूषण सकुशल प्राप्त होने पर सोनू गुप्ता एवं उनकी पत्नी द्वारा अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा, प्रभारी निरीक्षक थाना चकरनगर एवं इटावा पुलिस द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की गई। साथ ही जनसामान्य द्वारा भी पुलिस की इस तत्परता एवं ईमानदार कार्यवाही की भूरि-भूरि सराहना की गई।
Related Posts
जन शिक्षण संस्थान कार्यालय पर अनुदेशकों की क्षमता संवर्धन कार्यशाला हुई
- Cv-Editor
- February 9, 2026
- 0
शावेज़ नक़वी इटावा। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित जन शिक्षण संस्थान इटावा में प्रशिक्षकों की दक्षता व क्षमता विकसित करने के […]
प्रतिमा अग्निहोत्री सहित आधा सैकड़ा नेता कांग्रेस में शामिल
- Cv-Editor
- August 19, 2026
- 0
प्रतिमा अग्निहोत्री का स्वागत करते कांग्रेस नेता करंट विज़न संवाददाता इटावा। जिला कांग्रेस कार्यालय पर ऐसीसी ऑब्जर्वर रामकृष्णा ओझा, पीसीसी ऑब्जर्वर प्रकाश प्रधान, मदन मोहन […]
पुलिस मॉडर्न स्कूल के होनहार मुक्केबाजों ने सीबीएसई ईस्ट जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में लहराया परचम
- Cv-Editor
- September 3, 2026
- 0
करंट विज़न संवाददाता इमरान खान इटावा। दिनांक 20 से 25 अगस्त 2026 तक डार्लिंग्स सनबीम स्कूल, चकिया, चंदौली (वाराणसी) में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन बॉक्सिंग […]
