व्यापारी नेताओं ने कहा कि वर्तमान में बिजली विभाग द्वारा लगातार नए-नए नियम बनाकर उपभोक्ताओं का आर्थिक उत्पीड़न किया जा रहा है
शावेज़ नक़वी
इटावा। जिला मुख्यालय पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वेश सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष उद्योग मंच भारतेन्द्र नाथ भारद्वाज के नेतृत्व में व्यापारीयों के प्रतिनिधिमंडल ने बिजली विभाग द्वारा व्यापारियों, उद्योगों, आम उपभोक्ताओं के उत्पीड़न तथा बिजली की बढ़ती दरों के निस्तारण हेतु कचहरी में एकत्रित होकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन अतिरिक मजिस्ट्रेट राकेश कुमार सिंह को दिया।
व्यापारी नेताओं ने कहा कि वर्तमान में बिजली विभाग द्वारा लगातार नए-नए नियम बनाकर उपभोक्ताओं का आर्थिक उत्पीड़न किया जा रहा है। बिजली की बढ़ती महंगाई के कारण उत्तर प्रदेश के उद्योग व व्यापार भारी कठनाई से जूझ रहे हैं। व्यापार मंडल ने मांग की कि बिजली मीटर के दामों में बेतहाशा वृद्धि की वापसी की जाये, बिजली विभाग द्वारा 2 किलोवाट तक के कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं के लिए मीटर के दाम 750 रुपये से बढ़ाकर सीधे 5300 रुपये कर दिए गए हैं। यह वृद्धि पूरी तरह से अनुचित और आम जनता व छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ है। इस बढ़ी हुई राशि को तत्काल वापस लिया जाए। उत्तर प्रदेश के लगभग 47 लाख उपभोक्ताओं का लोड बिना किसी पूर्व सूचना, नोटिस या सुनवाई के एकतरफा तरीके से बढ़ा दिया गया है। उपभोक्ताओं के लोड को तुरंत पुराने स्तर पर बहाल किया जाए। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, जिला उपाध्यक्ष अशोक जाटव, हाजी हन्नान मंसूरी, महिला प्रदेश मंत्री मंजू लता द्विवेदी, संरक्षक हाजी शंहशाह वारसी, सीमा श्रीवास्तव, युवा जिला अध्यक्ष रियाज अब्बासी, लाइन पार शहर अध्यक्ष सुनील कुमार कुशवाहा, युवा शहर अध्यक्ष सोनू अग्रवाल, सै. लकी, अजीत कुमार, धर्मेन्द्र यादव, शेख नबाब, दिलशाद पहलवान, धर्मेन्द्र प्रजापति, राहुल दीक्षित, हफीज खान, नवीन सब्जी मंडी अध्यक्ष ईबादुररहमान सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते व्यापारी नेता।
