थाना फ्रेण्ड्स कॉलोनी पुलिस का पैदल गश्त अभियान

करंट विजन संवाददाता

इमरान खान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा @BrijeshS_211 के निर्देशन में जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से थाना फ्रेण्ड्स कॉलोनी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं मुख्य मार्गों पर व्यापक पैदल गश्त की गई।

पैदल गश्त के दौरान पुलिस बल द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई तथा बाजारों में मौजूद व्यापारियों, दुकानदारों एवं आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त की गई। पुलिस टीम द्वारा लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की गई।

इसके अतिरिक्त संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखते हुए लोगों को यातायात नियमों का पालन करने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया।

इटावा पुलिस जनपदवासियों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतर्क, प्रतिबद्ध एवं निरंतर सक्रिय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *