सीबीएसई नेशनल जूडो प्रतियोगिता में मानवी ने कांस्य पदक जीता

कांस्य पदक के साथ जूडो खिलाड़ी मानवी

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। राष्ट्र स्तरीय सीबीएसई जूडो प्रतियोगिता बालक, बालिका वर्ग का आयोजन हरियाणा में करनाल के मिनर्वा पब्लिक स्कूल में किया जा रहा है जिसमे जनपद कि खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन कर जनपद के नाम रोशन कर रहे हैं। प्रतियोगिता में अंडर 11 वर्ष में 40 किलो वर्ग भार में जनपद की मानवी ने राष्ट्र स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ी मानवी बहुत ही मेहनती है। वह महात्मा ज्योतिबा फूले स्टेडियम में कोच दीक्षा अवस्थी के पास दो वर्ष से जूडो सीख रही है और दो बार नेशनल में प्रतिभाग कर पदक जीत चुकी है। महात्मा ज्योतिबा फूले स्टेडियम में कोच दीक्षा अवस्थी, नाजिश इकबाल ने जूडो प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने वाली खिलाड़ी मानवी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *