*व्यापारी उत्पीड़न के खिलाफ अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट को सोपा ज्ञापन*

करंट विजन संवाददाता

इमरान खान

इटावा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद इटावा के जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल, जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन के नेतृत्व में व्यापारियों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर को सौपा।

व्यापार मंडल ने ज्ञापन में मांग करते हुए कहा
खाद विभाग की अवैध बसूली उसके बाद दूकानों पर पहुंचकर निरीक्षण करना, दूकान सीज करना, व्यापार न करने देने की धमकी से जनपद का व्यापारी परेशान है।

व्यापारी आखिर अब कब तक इनकी आर्थिक मांगों को पूरा करता रहेगा।

व्यापारी कभी भी निरीक्षण करने ,सेम्पिल भरने का विरोध नहीं करता विभाग के अधिकारी व्यापारियों को दफ्तर बुलाकर पैसे की मांग करते हैं अपने प्राइवेट कर्मचारी,ड्राइवर भेजकर व्यापारी से बसूली करते हैं।
खाद विभाग की कार्यशैली की गुप्त जांच कराई जाये और व्यापारियों का शोषण बन्द कराया जाये। किसी भी व्यापारी के यहां सैंपलिंग एवं सर्वे छापा किए जाते हैं तो व्यापार मंडल को सूचित किया जाये।

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को साथ में लेकर ही सर्वे छापे किए जायें।

ज्ञापन देने वालों में जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा, जिला उपाध्यक्ष लल्लू वारसी, जिला प्रवक्ता इकरार अहमद, रविंद्र सिंह कुशवाहा,नगर प्रभारी संजय वर्मा, युवा प्रदेश मंत्री पंकज कुशवाहा, लाइनपार प्रभारी आलोक गुप्ता,जिला मंत्री यामीन रिंकू चौधरी,
जिला मंत्री जैनुलआवदीन, युवा जिला महामंत्री रंजीत सिंह कुशवाहा, अवधेश सिंह राठौर, युवा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष विकास शाक्य, महिला जिला अध्यक्ष अर्चना कुशवाहा, महिला जिला संरक्षक सुशीला राजावत, महिला लाईनपार अध्यक्ष अंजू यादव, सहित सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *