इटावा में उद्यमी संवाद कार्यक्रम संपन्न, विधायक सरिता भदौरिया ने की सहभागिता

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान


इटावा। आज प्रेरणा सभागार, विकास भवन इटावा में आयोजित ‘उद्यमी संवाद कार्यक्रम’ में विधायक सरिता भदौरिया ने जिलाधिकारी के साथ सहभागिता की। इस अवसर पर जनपद के सभी संबंधित अधिकारी एवं पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान जनपद से पधारे सम्मानित उद्यमियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें उद्यमियों ने अपने सुझाव, अनुभव एवं व्यवसाय संचालन में आ रही चुनौतियों को साझा किया। विधायक सरिता भदौरिया एवं जिलाधिकारी ने उद्यमियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
‘उद्यमी संवाद कार्यक्रम’ का मुख्य उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों को प्रोत्साहित करना, उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करना तथा उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति प्रदान करना है। यह पहल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर बताया गया कि राज्य सरकार द्वारा इटावा सहित पूरे उत्तर प्रदेश में औद्योगिक वातावरण को सशक्त बनाने तथा युवाओं के लिए नए रोजगार अवसर सृजित करने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में सभी अधिकारियों एवं पदाधिकारियों की सक्रिय सहभागिता रही, जिससे उद्यमियों को अपनी बात रखने का सशक्त मंच मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *