एसएसपी ने अपराध गोष्ठी में लंबित विवेचनाओं के निस्तारण के दिये निर्देश

 बैठक में निर्देश देते एसएसपी

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में रिजर्व पुलिस लाइन स्थित डीटीयू सभागार में अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में जनपद में घटित अपराधों की समीक्षा करते हुए अपराध नियंत्रण, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, लंबित विवेचनाओं के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा आईजीआरएस एवं जनशिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
एसएसपी ने आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि बनाए रखने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने, नियमित गश्त एवं प्रभावी पुलिस प्रबंध सुनिश्चित करने तथा स्थानीय स्तर पर आवश्यक समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए जिससे जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था अक्षुण्ण बनी रहे। मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन के उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम तथा उनकी शिकायतों पर त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है। इस क्रम में महिला बीट अधिकारियों, एंटी रोमियो स्क्वाड एवं मिशन शक्ति केंद्रों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी, उपलब्ध सहायता सेवाओं तथा महिला सुरक्षा हेल्पलाइन के प्रति जागरूक करने पर विशेष ध्यान दिया जाना अपेक्षित है। इसके अतिरिक्त ई-साक्ष्य ऐप, सीसीटीएनएस प्रणाली, एफआईआर लिंकिंग, आई-रेड (सड़क दुर्घटना), ट्रैफिक प्रबंधन, एन-स्टेप/ई-समन तामिला एवं ऑपरेशन कन्विक्शन तथा गैंगस्टर एवं गुंडा नियंत्रण अधिनियम के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अपराधियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने तथा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। एसएसपी द्वारा सभी अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाएं, आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्ण सतर्कता एवं तत्परता के साथ कार्य करें। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर बबीता सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीशचन्द्र, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध संतोष कुमार सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारी एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *