शिक्षा के साथ संस्कार और अनुशासन को बताया सफलता की असली कुंजी
करंट विज़न संवाददाता
कासिम सिद्दीकी
फतेहपुर।
फतेहपुर। स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, वीआईपी रोड में आयोजित मेधा अलंकरण समारोह में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी ताकत है और विद्यार्थी जीवन में प्राप्त संस्कार ही भविष्य की मजबूत नींव तैयार करते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।उन्होंने कहा कि निरंतर परिश्रम और सकारात्मक सोच से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। साथ ही विद्यार्थियों से मोबाइल और सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से बचते हुए पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की।कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, अभिभावक, छात्र-छात्राएं एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूरे समारोह में उत्साह और प्रेरणा का वातावरण बना रहा।
Pick a Watch That Works With Your Phone Naturally, the first thing you’ll want to consider when buying a smartwatch is compatibility. All Apple Watch […]