करंट विज़न संवाददाता
दिबियापुर, औरैया। दिबियापुर ।वाराणसी में “पढ़ाई से प्रतियोगिता तक” राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में उच्च प्राथमिक विद्यालय पुर्वा दला (कंपोजिट) ब्लॉक बिधूना के सहायक अध्यापक आलोक बाबू गुप्ता व प्राथमिक विद्यालय जैतपुर फफूंद ब्लॉक भाग्यनगर के प्रधानाध्यापक ज्ञान प्रकाश सम्मानित किए गए।ये पुरस्कार मिशन शिक्षण संवाद समूह द्वारा विद्यालय में शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे नवोदयविद्यालय,विद्या ज्ञानपरीक्षा,सर्वोदय विद्यालय,एनएमएमएस आदि में छात्रों के चयन,निरंतर प्रेरणादायी सहयोग,मार्गदर्शन एवं समर्पित योगदान के लिए प्रदान किया गया। वाराणसी पब्लिक स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान एवं शैक्षिक संगोष्ठी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष वाराणसी श्रीमती रेखा पूनम मौर्य व विशिष्ट अतिथि मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) श्री हेमंत राव व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वाराणसी श्री अनुराग श्रीवास्तव व प्रदेश के विभिन्न जिलों के उत्कृष्ट शिक्षक उपस्थित रहे।
राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए जिले के आलोक बाबू गुप्ता व ज्ञान प्रकाश
