#Etawah : योग दिवस पर दिखा जोश, मंत्री-विधायक संग जनता ने किया योग

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान

इटावा, 21 जून 2026। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर “Yoga for Healthy Ageing” थीम के अंतर्गत जनपद इटावा में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नुमाइश पंडाल में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऊर्जा राज्य मंत्री श्री कैलाश सिंह राजपूत रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सदर विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया उपस्थित रहीं। इस अवसर पर जिलाधिकारी इटावा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया तथा योग के महत्व को दैनिक जीवन में अपनाने का संदेश दिया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है, जो स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को योग के प्रति जागरूक करना एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन द्वारा भी जनसुरक्षा के साथ-साथ स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा नियमित योग करने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *