सपा सरकार बनने पर भ्रष्ट सिस्टम, गुंडागर्दी के स्थान पर कठोर अनुशासन स्थापित होगा – गोपाल यादव

समाजवादी व्यापार सभा की बैठक जिलाध्यक्ष राजीव चंदेल के नेतृत्व में शहर के शास्त्री चौराहे स्थित एक रेस्टोरेंट में हुई

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। समाजवादी व्यापार सभा की बैठक जिलाध्यक्ष राजीव चंदेल के नेतृत्व में शहर के शास्त्री चौराहे स्थित एक रेस्टोरेंट में हुई, बैठक की अध्यक्षता समाजवादी स्वर्णकार भाईचारा कमेटी के समाजसेवी रणवीर सिंह वर्मा ने की। मुख्य अतिथि गोपाल यादव ने कहा सरकार की नीतियों से आज व्यापारी और किसान दोनों परेशान हैं हमारी सरकार की प्राथमिकता होगी दाेनों सुखी एवं समृद्ध हों सरकार बनने पर भ्रष्ट सिस्टम और गुंडागर्दी के स्थान पर कठोर अनुशासन स्थापित किया जाएगा ताकि कोई भी व्यापारी पीड़ित न हो सके। विशिष्ट अतिथि प्रदीप सोनी ने व्यापारियों से संगठित होकर इस सरकार को हटाने और अखिलेश यादव के नेतृत्व मे समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि किशन यादव ने कहा व्यापारी की सबसे बड़ी भूल हुई उसने इस सरकार को बनाया अब व्यापारियों को एकजुट हो इस भूल को सुधार कर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना होगी। विशिष्ट अतिथि आदित्य गोविंद यादव ने हर मुश्किल घड़ी में व्यापारियों का साथ देने का आश्वासन दिया। जिला प्रवक्ता विकास गुप्ता विक्की, सचिव प्रवीण कुशवाह, व्यापारी पवन शर्मा,सौरभ सिंह, विनीत वर्मा, अजय कुर्मी, अतुल वर्मा, विजय सिंह, रामप्रकाश वर्मा, आलोक पटेल ने भी संबोधित किया। व्यापार सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव यादव, जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र सोनी, राजा खानजादा ने कई महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए। व्यापार सभा की प्रदेश कार्यकारिणी के विशिष्ट सदस्य राहुल गुप्ता गींजा वाले के निर्देशन में राष्ट्रगान से आरम्भ हुई बैठक का संचालन हरीश जौहरी ने किया। बैठक में सर्वेश जोशी, जैनुल आब्दीन, संतोष सोनी, अनिल सोनी, सुरेश, शारिक, दिलशाद पहलवान, राज तिवारी, साज़िद अली अशरफी, शाह खालिद, 9आसिफ़ वारसी के अतिरिक्त त्रिभानु राज सिंह, वरिष्ठ समाजवादी नेता नरेन्द्र प्रजापति, रिज़वान कुरैशी, गिरिजा शंकर गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। गोपाल यादव का स्वागत करते सपा नेता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *