
करंट विज़न संवाददाता
इमरान खान
इटावा- अपराधियों के खिलाफ साहस और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्रवाई करने वाली इटावा पुलिस के जांबाज पुलिसकर्मियों को लखनऊ में सम्मानित किया गया।डॉक्टर से हुई चेन स्नेचिंग की वारदात के बाद आरोपियों की घेराबंदी के दौरान शिकोहाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में अदम्य साहस दिखाने वाले पुलिसकर्मियों को डीजीपी राजीव कृष्ण ने शौर्य पदक देकर सम्मानित किया,एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में एसओजी प्रभारी बेचन सिंह के नेतृत्व में टीम ने आरोपियों की तलाश और घेराबंदी की गई,शिकोहाबाद में पुलिस टीम और आरोपियों के बीच मुठभेड़ के दौरान कांस्टेबल डेबिट और कांस्टेबल पुष्पेंद्र गोली लगने से घायल हो गए। इसके बावजूद पुलिस टीम ने हिम्मत नहीं हारी और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कार्रवाई जारी रखी,पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी मुठभेड़ में मारे गए। घटना में पुलिसकर्मियों द्वारा दिखाई गई बहादुरी और कर्तव्य के प्रति समर्पण की पुलिस विभाग में सराहना हुई।इसी अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा के लिए लखनऊ में डीजीपी राजीव कृष्ण ने एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसओजी प्रभारी बेचन सिंह, कांस्टेबल डेबिट और कांस्टेबल पुष्पेंद्र को शौर्य पदक देकर सम्मानित किया,सम्मान मिलने के बाद इटावा पुलिस के जांबाजों की हौसला-अफजाई हुई है। यह सम्मान न केवल संबंधित पुलिसकर्मियों के साहस और समर्पण का प्रतीक है, बल्कि अपराध के खिलाफ पुलिस के दृढ़ संकल्प को भी दर्शाता है,
इटावा पुलिस के इन जांबाजों को मिला सम्मान पुलिस बल के लिए गौरव का विषय है और उनकी बहादुरी निश्चित रूप से अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।
