क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू का गोपाल मोहन ने किया स्वागत

भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा ने क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू को तलवार भेंटकर पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। भारतीय जनता पार्टी कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू का इटावा आगमन पर बकेवर चौराहे पर भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, पूर्व सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया की उपस्थिति में भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा के नेतृत्व में बुलडोजर से माला डालकर तथा पुष्प वर्षा कर अभूतपूर्व स्वागत किया गया। भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा ने क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू को तलवार भेंटकर पगड़ी पहनाकर अभिनंदन किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू ने अपने स्वागत से गदगद होकर पार्टी नेताओं आभार जताया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, हरनाथ सिंह, गणेश शंकर पोरवाल, मुकेश राजावत, डा. रामस्वरूप यादव, सोमेश अवस्थी, राहुल राज वर्मा, डॉ. संजय दीक्षित, गौरव गुर्जर, सुशीला चतुर्वेदी, चंदन दुबे, राजेश तिवारी, बृजेश शर्मा, अक्षित पाठक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।  क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू का स्वागत करते भाजपा नेता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *