प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को प्रतीक चिन्ह देते हरिकिशोर तिवारी
करंट विज़न संवाददाता
इटावा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद आगरा खंड शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए भाजपा प्रत्याशी हरिकिशोर तिवारी व डॉ मानवेन्द्र प्रताप सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष भाजपा व केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी की उपस्थिति में नामांकन किया। जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता के नेतृत्व में सैंकड़ो गाड़ियों के काफिले के साथ आगरा खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी ने नारायणा कॉलेज ऑफ़ साइंस एंड आर्टस से आगरा के रामाना ग्राउंड में नामांकन सभा में सहभागिता करने के उपरांत मंडला आयुक्त कार्यालय में जाकर नामांकन किया।ननामांकन सभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन एवं कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। संगठन की शक्ति और करोड़ों कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के बल पर आज भाजपा की 22 राज्यों में सरकारें हैं। प्रदेश महामंत्री, राज्यसभा सांसद व ब्रज क्षेत्र प्रभारी गीता शाक्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। आज भारत विकासशील देश से विकसित भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। नामांकन सभा में प्रमुख रूप से ब्रज क्षेत्र प्रभारी व प्रदेश महामंत्री गीता शाक्य, ब्रज क्षेत्र से क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी, केंद्रीय मंत्री एस. पी. सिंह बघेल, प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान, राजेश चौधरी, जनपद इटावा प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य, धर्मवीर प्रजापति, जयवीर सिंह, सदर विधायक सरिता भदौरिया, पूर्व सांसद डॉ रामशंकर कठेरिया, रघुराज शाक्य, प्रेमदास कठेरिया, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, क्षेत्रीय मंत्री प्रशांत राव चौबे, ब्लॉक प्रमुख गणेश राजपूत, निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार चौधरी, गोपाल मोहन शर्मा, अजय धाकरे, जिला महामंत्री जितेंद्र गौड़, स्नातक जिला संयोजक हरनाथ सिंह, शिक्षक जिला संयोजक अशोक चौबे, सह-संयोजक रजत चौधरी,नजिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, सह-मीडिया प्रभारी अंकित सैनी सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता समर्थक मौजूद रहें।
