मैं पद से विदा ले रहा हूं मन के भावों से नहीं – डा. शिवराज सिंह

केकेडीसी के अनुशासन अधिकारी डा. शिवराज सिंह का हुआ विदाई समारोह

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। कर्म क्षेत्र महाविद्यालय के भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष, महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष, मुख्य अनुशासन अधिकारी और विभिन्न प्रशासनिक दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करने वाले प्रो. शिवराज सिंह यादव के सेवानिवृत्ति पर महाविद्यालय परिसर में शिक्षक संघ व के के कालेज द्वारा विदाई एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. महेंद्र कुमार यादव ने प्रो. शिवराज सिंह यादव के सहयोगपूर्ण कार्यों और महाविद्यालय में अनुशासन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में उनके अविस्मरणीय योगदान की सराहना करते हुए उनके व्यक्तित्व को समाज और संस्थान के लिए अनुकरणीय बताया। मुख्य अतिथि अजंट सिंह यादव ने कहा कि विदाई का अर्थ संबंधों का अंत नहीं, बल्कि जीवन की एक नई यात्रा का आरंभ है। आपने एक पद से विदा ली है, लेकिन संस्थान द्वारा दिए गए सम्मान और प्रेम से आप कभी विदा नहीं ले पाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सत्येन्द्र कुमार वर्मा ने कहा कि प्रो. यादव ने अपने दायित्वों का निर्वहन केवल एक नौकरी के रूप में नहीं, बल्कि सच्ची जिम्मेदारी और सेवाभाव के रूप में किया। प्रबंध समिति के मंत्री ओंकारनाथ वर्मा ने विद्यार्थियों के प्रति उनकी संवेदनशीलता और सहकर्मियों के प्रति उदार व्यवहार को उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि बताया।।समारोह के दौरान प्रो. ओम कुमारी वर्मा, प्रो. सुनील सेंगर, डॉ. उदयवीर सिंह और प्रो. पद्मा त्रिपाठी ने प्रो. यादव की कार्यशैली और उनके सरल स्वभाव से जुड़े संस्मरण साझा किए। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्षों सहित बजरंगी यादव, रिंकू यादव, आलोक यादव, सचिन यादव, उमेश यादव, चंदगी यादव, धर्मवीर यादव आदि ने भी अपने अनुभव व्यक्त किए। विदाई उद्बोधन में भावुक होते हुए प्रो. शिवराज सिंह यादव ने कहा मन उदास है, कहने को शब्द बहुत हैं पर भावों का सैलाब है। मैं पद से विदा ले रहा हूं लेकिन मन के भावों से कभी विदा नहीं ले पाऊंगा। कार्यक्रम का संचालन प्रो. पद्मा त्रिपाठी द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. सुजीत कुमार ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय शिक्षक संघ इकाई और गैर-शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ की ओर से प्रो. यादव को माल्यार्पण कर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्रबंध समिति द्वारा संयुक्त रूप से शाल ओढ़ाकर व सम्मान पत्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। समारोह में प्रो. अरुण कुमार, प्रो. मनोज गुप्ता, डॉ. शाजिया अख्तर, डॉ. मिथिलेश सिंह, डॉ. आर.एस. यादव, डॉ. अनिल त्रिपाठी, प्रो. राजवीर सिंह, डॉ. जी.एस. गुप्ता, डॉ. अजीत कांत दीक्षित, डॉ. हिमांशु कुमार, डॉ. चित्रा यादव, सुभाष चंद्र, अजय कुमार, डॉ. बृजेश सोनकर, डॉ. जैनेंद्र, डॉ. अंकुर वर्मा, डॉ. रविंद्र प्रताप सिंह, डॉ. रविंद्र कुमार और डॉ. सुशील कुमार, मधुसुदन, अवनींद्र मोहन वर्मा, पवन वर्मा,अम्बुज दीक्षित, राधेश्याम भारती, आशीष पटेल, बंटू, हरिओम सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।  डा. शिवराज सिंह यादव को सम्मानित करते अजंट सिंह व प्राचार्य महेंद्र सिंह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *