प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल ने नेहा सिंह को दी महिला जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

व्यापारी सम्मेलन में आज कानपुर पहुंचने की अपील

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल की ओर से पक्की सराय तिकोनिया के पास एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार गुप्ता ने की। जिला अध्यक्ष के निर्देश पर महिला जिला अध्यक्ष अंजू यादव ने नेहा सिंह को महिला जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किए जाने की घोषणा की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार गुप्ता ने कहा कि संगठन की शुरुआत एक छोटे से प्रयास के रूप में डॉ. विनोद शर्मा के चैंबर से हुई थी जो आज एक विशाल वृक्ष का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती पदाधिकारियों की मेहनत और लगन का परिणाम है। व्यापारियों के हितों और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल पूरी मजबूती के साथ संघर्ष करता रहेगा। महिला जिला अध्यक्ष अंजू यादव ने कहा कि जब तक व्यापारियों की समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता तब तक संगठन पूरी निष्ठा के साथ उनके साथ खड़ा रहेगा। जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार गुप्ता ने 13 सितंबर को कानपुर में आयोजित होने वाले विशाल व्यापारी सम्मेलन में इटावा के व्यापारियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। नवनियुक्त महिला जिला उपाध्यक्ष नेहा सिंह का पदाधिकारियों एवं व्यापारियों द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अनित वर्मा, जिला सचिव विमलेश श्रीवास्तव, मन्नू भदौरिया, जिला महिला उपाध्यक्ष पूनम वर्मा, जिला महामंत्री पूजा श्रीवास्तव, प्रिंस वर्मा, जितेंद्र सिंह, लालू सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।  नवनियुक्त उपाध्यक्ष नेहा का स्वागत करते व्यापारी नेता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *