करंट विजन संवाददाता
इमरान खान
महिला आरक्षियों की पासिंग आउट परेड से पूर्व आज भव्य फुल ड्रेस रिहर्सल का सफल आयोजन किया गया। अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट प्रशिक्षण का यह अद्भुत प्रदर्शन हर किसी के लिए प्रेरणादायक रहा।
यह रिहर्सल न केवल आगामी पासिंग आउट परेड की तैयारियों का प्रमाण है, बल्कि उत्तर प्रदेश पुलिस में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है।
