
करंट विज़न संवाददाता
इमरान खान
इटावा,
आगामी त्योहारों को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील
गुरु पूर्णिमा, श्रावण सोमवार, चेहल्लुम, रक्षाबंधन, बारावफात एवं स्वतंत्रता दिवस जैसे आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्री शुभ्रांत कुमार शुक्ल एवं एसपी सिटी श्री अभय नाथ त्रिपाठी की अध्यक्षता में सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि केवल परंपरागत जुलूस एवं शोभायात्राओं को ही प्रशासनिक अनुमति प्रदान की जाएगी। उन्होंने सभी नागरिकों से सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना प्रसारित न करने की अपील की।
एसपी सिटी ने कहा कि सभी धार्मिक आयोजन पूर्व अनुमति प्राप्त करने के बाद ही आयोजित किए जाएं। उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए आवश्यक पुलिस एवं प्रशासनिक ड्यूटियां लगा दी गई हैं। साथ ही कांवड़ मार्ग पर मांसाहारी दुकानों को यात्रा अवधि के दौरान बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित, उपाध्यक्ष अशोक जाटव, कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, मुमताज चौधरी, हनी वारसी, राजू मिश्रा, चमन वारसी, आफताब खान सहित जनपद के सभी एसडीएम, सीओ, थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।
