घटनाओं की रोकथाम के लिए एसएसपी ने समीक्षा गोष्ठी में दिए अधीनस्थों को निर्देश

गोष्ठी में निर्देश देते एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने रिजर्व पुलिस लाइन में जनपद के समस्त राजपत्रित एवं अराजपत्रित अधिकारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी आयोजित कर आईजीआरएस शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण, यक्ष ऐप के प्रभावी उपयोग तथा चोरी एवं नकबजनी से संबंधित विवेचनाओं में की जा रही कार्यवाही की विस्तृत समीक्षा की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव
ने निर्देश दिए कि आईजीआरएस के तहत प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ता की संतुष्टि एवं समस्या के वास्तविक समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाए। यक्ष ऐप के तहत अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों से संबंधित सूचनाओं के प्रभावी संकलन और विश्लेषण हेतु यक्ष ऐप का समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए। चोरी एवं नकबजनी की विवेचनाओ के तहत घटनाओं से संबंधित लंबित एवं प्रचलित विवेचनाओं में प्रभावी कार्यवाही करते हुए उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। चोरी एवं नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि तथा क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बढ़ाने तथा संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में उक्त बिंदुओं पर की जा रही कार्यवाही की नियमित समीक्षा करें तथा लापरवाही से बचते हुए प्रभावी परिणाम सुनिश्चित करें। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा श्रीशचन्द्र, अपर पुलिस अधीक्षक नगर बबीता सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध संतोष कुमार एवं समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त थाना प्रभारी, समस्त चौकी इन्चार्ज उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *