

करंट विज़न संवाददाता
इमरान खान
इटावा। भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति में श्री विमल भदौरिया जी को सदस्य बनाए जाने पर हर्ष और उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर अधिवक्ता अक्षय राज भदौरिया के आवास पर श्री विमल भदौरिया का जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
स्वागत समारोह में सभी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि श्री विमल भदौरिया प्रदेश कार्यसमिति में अपनी जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन करेंगे तथा पार्टी संगठन को मजबूत बनाने और जनसेवा के कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
इस अवसर पर शीलू तोमर, छोटू तोमर, विभु चौहान, अमित भदौरिया, रिंकू उदी, वीतू भदौरिया, सूर्या, शिशिर दुबे, सैफ तैमूरी, मोनाल भदौरिया, सनी भदौरिया, अंकुर तोमर, अभिषेक, विवेक भदौरिया तथा पूर्व जिला अध्यक्ष अजय ठाकरे सहित अन्य साथी उपस्थित रहे। सभी ने स्वागत कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और श्री विमल भदौरिया को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित लोगों ने आशा व्यक्त की कि श्री विमल भदौरिया के नेतृत्व और सक्रिय सहभागिता से संगठनात्मक गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलेगी तथा पार्टी जनहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी।
