मनोनीत पदाधिकारियों को पत्र देते जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू
करंट विज़न संवाददाता
इटावा। सपा कार्यालय पर उमेश राजपूत डुल्ले अध्यक्ष समाजवादी पार्टी विधानसभा इटावा ने सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू के निर्देश पर विधानसभा कमेटी का विस्तार करते हुए श्री नरेंद्र प्रजापति व राम प्रकाश यादव उर्फ पप्पू को विधानसभा का उपाध्यक्ष मनोनीत किया। नरेंद्र प्रजापति एवं राम प्रकाश यादव पप्पू को समाजवादी पार्टी विधानसभा क्षेत्र इटावा की कमेटी में उपाध्यक्ष बनाए जाने पर जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू, सपा जिला महासचिव वीरभान सिंह भदौरिया वीरू, सपा जिला उपाध्यक्ष उत्तम सिंह प्रजापति, अनवार हुसैन, सपा जिला प्रवक्ता विक्की गुप्ता, सपा जिला सचिव प्रवीण कुशवाहा, विधानसभा अध्यक्ष इटावा उमेश राजपूत डुल्ले, अविनाश कुशवाहा, अरविंद यादव, अंकुर यादव, डॉक्टर कमलेश कुशवाहा, बृजेश कुशवाहा, हुकम सिंह यादव, चंदन यादव, संदेश वाहक कैलाश नारायण गुप्ता आदि ने बधाई दी। नव मनोनीत पदाधिकारियों ने पार्टी जिला नेतृत्व को भरोसा दिलाते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उस पर खरा उतरने का काम करेंगे, साथ ही पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाकर गरीब तपके को पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे।
