सफारी पार्क में हुआ क्विज व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

 मुख्य अतिथि को सम्मानित करते अधिकारी

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। सफारी पार्क में विश्व लाॅयन दिवस पर एक जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्विज प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें पानकुंअर इण्टरनेशनल स्कूल, सेविन हिल्स इण्टर कालेज, सुदिति ग्लोबल एकेडमी के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिताओं में पानकुंअर इण्टरनेशनल स्कूल के तनुराज प्रथम, आदित्य पाल द्वितीय, उत्तम तिवारी तृतीय सुदिति ग्लोबल एकेडमी मृतुंजय तिवारी प्रथम, कृष्ण यादव द्वितीय, रूद्र नारायण पचैरी तृतीय एवं सेविन हिल्स इण्टर कालेज सौम्या कुमारी, हिमांशु तिवारी द्वितीय, दिव्यांषु गौतम तृतीय रहे। इसके अतिरिक्त भाषण प्रतियोगिता में सुदिति ग्लोबल एकेडमी के अच्युत तृतीय, पानकुअंर इण्टरनेशनल स्कूल के उत्तम तिवारी प्रथम एवं सुभी भदौरिया द्वितीय रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक, निदेशक, कुकरैल नाईट सफारी लखनऊ राम कुमार और विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेष श्रीवास्तव, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग विकास नायक, प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग फिरोजाबाद भानेन्द्र सिंह, पानकुअंर इण्टरनेषनल स्कूल के चैयरमैन डा. कैलाश यादव एवं सोसाइटी कंजर्वेशन ऑफ नेचर के डा. राजीव चैहान रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *