मोतीझील वाले सैयद बाबा का उर्स 30 सितम्बर व एक अक्टूबर को

 मोतीझील वाली दरगाह

करंट विज़न संवाददता

इटावा। मोतीझील वाले सैयद बाबा रहमतुल्ला का दो दिवसीय 22 वां सालाना उर्स मुबारक मोतीझील स्थित दरगाह पर 30 सितम्बर बुध व एक अक्टूबर जुमेरात को होगा। यह जानकारी उर्स के संयोजक अरशद मंसूर व जफर मंसूर ने देते हुए बताया कि उर्स की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। उन्होंने बताया कि 30 सितम्बर दिन बुध को बाद नमाज़े जौहर कुरान ख़्वानी होगी, बाद नमाज़े इशां चादर व गागर पेश होगी। उसके बाद महफ़िले समां कव्वाली का आयोजन होगा। दूसरे और अंतिम दिन एक अक्टूबर दिन जुमेरात को सुबह 10 बजे महफिले रंग, दोपहर एक बजे मोतीझील वाले सैयद बाबा का कुल होगा। कुल के बाद तबर्रुक (प्रसाद) वितरित किया जाएगा। उर्स में कव्वाल इकराम पेंटर वारसी फीरोजाबाद कलाम पेश करेंगे। उन्होंने जनता से अपील की है कि उर्स के नाम पर किसी को भी चंदा न दें। संयोजक अरशद मंसूर, जफर मंसूर सहित व्यवस्थापक अजहर, मजहर, जारयाब अहमद, शाहजमन अरशद, अब्दुल्ला जफर ने शहर वासियों से मोतीझील वाले सैयद बाबा रहमतुल्ला के दो दिवसीय सालाना उर्स में भाग लेने की अपील की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *