एनीमिया से पीड़ित बालिका की मदद को आगे आई जसवंतनगर पुलिस, थाना प्रभारी कमल भाटी ने परिवार से की मुलाकात

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान

जसवंतनगर, इटावा। मानवता और संवेदनशील पुलिसिंग की मिसाल पेश करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक कमल भाटी एनीमिया से पीड़ित बालिका शिखा के घर पहुंचे और उसके परिजनों से मुलाकात कर हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
जानकारी के अनुसार, ग्राम कैस्त निवासी शिखा को रक्त की आवश्यकता होने की सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस तक पहुंची थी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कमल भाटी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मिशन शक्ति टीम के साथ बालिका के घर पहुंचकर परिवार की स्थिति का जायजा लिया।
थाना प्रभारी ने आवश्यकता पड़ने पर रक्त उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया, जिससे परिवार को बड़ी राहत मिली। परिजनों ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में पुलिस की तत्परता ने उन्हें नई उम्मीद दी है।
इस दौरान उपनिरीक्षक शुभम वर्मा, मिशन शक्ति प्रभारी संगम कुमारी, कांस्टेबल अवनीश कुमार तथा समाजसेवी विकास पाठक भी मौजूद रहे।
क्षेत्र में पुलिस की इस मानवीय पहल की सराहना की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्दी का यह संवेदनशील चेहरा समाज में विश्वास और सुरक्षा की भावना को और मजबूत करता है।
रक्तदान महादान है। आपका एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *