
करंट विज़न संवाददाता
इमरान खान
इटावा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर विद्युत विभाग के सर्किल कार्यालय, इटावा में गांधी जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं राष्ट्रसेवा के सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान गांधी जी के विचारों एवं उनके आदर्शों पर भी प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर विद्युत विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे और उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
