मयंक भदौरिया को मिली भाजपा के युवा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य की जिम्मेदारी

युवा भाजपा नेता मयंक भदौरिया

करंट विज़न संवाददाता 

इटावा। उत्तर प्रदेश भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में इटावा के युवा चेहरे मयंक भदौरिया को जगह मिलने से जिले के युवाओं में उत्साह का संदेश गया। मयंक भदौरिया को उत्तर प्रदेश भाजपा का सबसे युवा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में आमतौर पर अनुभवी और वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी जाती है। ऐसे में किसी युवा को यह दायित्व मिलना राजनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। श्री भदौरिया पूर्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। मयंक की राजनीतिक और संगठनात्मक यात्रा में वर्ष 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव भी शामिल हैं। उनके अनुसार, उन्होंने इन दोनों चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव प्रबंधन से जुड़े कार्यों में भूमिका निभाई थी। मयंक भदौरिया देश के सभी प्रदेशों में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चुनाव प्रबन्धन और रणनीति के लिए भेजे जाते रहे है। इसके अलावा, उन्होंने उत्तर प्रदेश भाजपा की चुनाव प्रबंधन कमेटी में भी दायित्व का निर्वहन किया है। इस नियुक्ति को इटावा के युवाओं के लिए राजनीति और संगठन में आगे बढ़ने की प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है। प्रदेश कार्यसमिति में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद मयंक भदौरिया संगठन को मजबूत करने और युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए काम करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *