पुलिस लाइन सभागार में जुवेनाइल जस्टिस एक्ट पर कार्यशाला, बाल संरक्षण कानूनों के प्रभावी अनुपालन पर जोर

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान

इटावा। पुलिस लाइन सभागार में जुवेनाइल जस्टिस – बालकों की देखरेख एवं संरक्षण अधिनियम पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी पद पर पदोन्नत हुए इंस्पेक्टर सुधीर कुमार सिंह ने की। उन्होंने बाल संरक्षण से जुड़े मामलों में सामाजिक पृष्ठभूमि रिपोर्ट को सही ढंग से तैयार कर समयबद्ध प्रस्तुत करने की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी तथा जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के प्रभावी एवं पूर्ण अनुपालन पर विशेष बल दिया।
कार्यशाला में संरक्षण अधिकारी सोहन गुप्ता ने वीडियो क्लिप के माध्यम से जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के विभिन्न प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। वहीं बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष दीपनारायण शुक्ला ने अधिनियम के उद्भव, समय-समय पर हुए संशोधनों तथा बाल संरक्षण व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनी पहलुओं पर विस्तृत प्रकाश डाला।
इस अवसर पर बाल संरक्षण विशेषज्ञ प्रेम कुमार शाक्य भी उपस्थित रहे। कार्यशाला में जिला चिकित्सालय से डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह, श्रम विभाग से देवेंद्र राणा, एएचटीयू प्रभारी प्रेमचंद्र यादव, एसजेपीयू के अवधेश कुमार तथा जनपद के विभिन्न थानों से सीडब्ल्यूपीओ के रूप में नामित उप निरीक्षक एवं महिला कांस्टेबलों ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *