खुशख़बरी: अब मंहगी जांचें जिला अस्पताल में होंगी मुफ्त

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। जिला अस्पताल के पैथोलॉजी विभाग में दो अत्याधुनिक सेलेक्ट्रा बायोकेमिस्ट्री मशीनों से जांच शुरू हो गई। अब एलएफटी, केएफटी, शुगर और इलेक्ट्रोलाइट्स सहित कई अहम जांचें तेजी और सटीकता से हो रहीं। पहले बड़े मेडिकल कॉलेजों में होने वाले करीब 25 महंगे टेस्ट अब जिला अस्पताल में निशुल्क होना शुरू हो गए। सीएमएस डा. पारितोष शुक्ला ने बताया कि पैथोलॉजी विभाग में कुल लगभग 80 प्रकार की जांचें की जा रही हैं। रोजाना करीब 350 मरीजों की लगभग 5 हजार जांचें की जा रही हैं। हर महीने सवा लाख से डेढ़ लाख जांचें सफलतापूर्वक पूरी हो रही हैं। जांच रिपोर्ट अब व्हाट्सएप और एसएमएस के जरिए सीधे मरीजों के मोबाइल पर भेजी जा रही है। डिजिटल सुविधा से मरीजों को रिपोर्ट के लिए अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे। स्टाफ की कमी के बावजूद पैथोलॉजी विभाग बेहतर प्रबंधन के साथ सेवाएं दे रहा है। डॉ. नीतू द्विवेदी, डॉ. नितिन कुमार सिंह और डॉ. शिवानी गुप्ता की निगरानी में विभाग सुचारु रूप से संचालित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *